फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव से बैंक अधिकारी बनकर 43 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव से बैंक अधिकारी बनकर 43 हजार ठगे
विज्ञापन

वसुंधरा। शातिरों ने केंद्र सरकार से सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव एसपी सिंह को पॉलिसी का रिफंड दिलाने का झांसा देकर 43 हजार रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं ठगों ने उनसे एक बार पैसे ठगने के बाद दोबारा 50 हजार रुपये बैंक खाते में जमा कराने का दबाव बनाया। शक होने पर ठगों ने फोन बंद कर लिए।
विज्ञापन

इंदिरापुरम थाने में दी गई शिकायत में बताया है कि 9 फरवरी 2022 को उनके पास एक युवती का फोन आया। उसने खुद को बैंककर्मी बताया और पॉलिसी का रिफंड कराने के लिए प्रतीक्षा और प्रणव नाम के दो लोगों का नंबर देकर बात करने के लिए कहा। आरोप है कि दोनों ने बातचीत कर एक अधिकारी का खाता नंबर देकर उसमें 43 हजार 300 रुपये जमा करने के लिए कहा। बाद में वह बैंक पहुंचे और दो बार में रकम जमा करा दी। इतना ही नहीं, ठगों ने उनसे दोबारा संपर्क कर फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर 50 हजार रुपये और जमा करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने शक जाहिर कर पैसे जमा करने के मामले में रसीद देने के लिए कहा। इसके बाद वह बैंक पहुंचे और प्रतीक्षा व प्रणव के बारे में पूछा तो उनके होश उड़ गए। उनका कहना था कि बैंक प्रबंधन ने दोनों में से किसी के भी कार्यरत होने से इनकार कर दिया। ठगों ने फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। अब उन्होंने साइबर सेल में शिकायत देकर जांच की मांग की। जांच रिपोर्ट के आधार पर इंदिरापुरम थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि फोन नंबर और खाते में हुई ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें