फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के 13वें फ्लोर से कूदकर बुजुर्ग ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के 13वें फ्लोर से कूदकर बुजुर्ग ने दी जान
विज्ञापन

इंदिरापुरम। अहिंसाखंड-1 की जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के एल ब्लॉक में 13वें फ्लोर से बुधवार सुबह करीब 11 बजे उमा शुक्ला (83) ने कूदकर जान दे दी। दो वर्ष से उनका नोएडा के अस्पताल में मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। इंदिरापुरम पुलिस ने शव के पास लिखित नोट, मोबाइल फोन व पर्स बरामद किया।
उमा इंदिरापुरम की महागुन मेंशन फर्स्ट में फ्लैट नंबर 230-231 में पति सोमदत्त शुक्ला और बेटे आशीष व बहू के साथ रहती थीं। जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के सी-ब्लॉक में बेटी रेनू और दामाद रहते हैं। रेनू इन दिनों देहरादून गई हुई हैं। वहां फ्लैट पर कोई नहीं है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अचानक बेटी की सोसायटी में सी ब्लॉक की बजाय एल ब्लॉक के 13वें फ्लोर पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल पुंडीर ने बताया कि उमा ने बालकनी में रखे गमले को नीचे उल्टा रखा और फिर उस पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। किसी के गिरने की आवाज सुनकर लोग एल ब्लॉक की तरफ दौड़ पड़े। लहूलुहान हालत में महिला का शव देखकर कोई भी उनकी पहचान नहीं कर पाया। पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी गई। मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई जबकि नोट में लिखे उमा शुक्ला नाम और मोबाइल में मिले फोटो से पहचान हो सकी।
दो वर्ष से नोएडा के अस्पताल में चल रहा इलाज
महिला का नोएडा के कैलाश अस्पताल में मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। रोजाना की तरह वह नहाने के बाद पति सोमदत्त के साथ सोसायटी के मंदिर में सत्संग सुनने गई थीं। वहां से घर आने के बाद सुबह 8:30 बजे बेटे से अपनी दोस्त के पास जाने की बात कहकर अकेले ही बेटी रेनू की जयपुरिया ग्रीन सोसायटी जा पहुंचीं। इसके बाद बालकनी से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली।
मेरा परिवार बहुत अच्छा है...
थाना प्रभारी के मुताबिक, बरामद नोट में लिखा है कि मेरा परिवार बहुत अच्छा है, उन्हें मेरे बाद में परेशान ना किया जाए। परिवार पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ढाई घंटे में लिया जिंदगी का बड़ा फैसला
पुलिस जांच में सामने आया है कि उमा शुक्ला ने जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में सुबह 8:30 बजे प्रवेश किया था। इस बीच वह किसी निवासी के फ्लैट पर मिलने गईं और ना हीं क्लब हाउस या पार्क में उन्हें देखा गया। उन्होंने किसी एकांत जगह पर रहकर अपनी जिंदगी के बारे में बड़ा फैसला लेकर ऐसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें