फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर लगे लोहे की एंगल पर गिरा विद्युत तार, करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर लगे लोहे की एंगल पर गिरा विद्युत तार, करंट से महिला की मौत
विज्ञापन

लोनी। विकास कुंज सोनिया नगर कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन का तार घर पर लगी लोहे की एंगल पर गिरने से एक मकान में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से काजल (21) की मौत हो गई। घर में मौजूद दो बच्चों, बुजुर्ग और एक पशु को भी करंट लगा है। विद्युत लाइन कॉलोनी के करीब 100 से अधिक घरों के ऊपर से गुजर रही है। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।
मूलरूप से हापुड़ के रहने वाले रवि शर्मा परिवार के साथ लोनी के विकास कुंज सोनिया नगर कॉलोनी में रहते हैं। वह ड्राइवर हैं। घर में पत्नी काजल, बच्चे चाहत (5), वंश(3), मां कुसुम समेत परिवार के अन्य सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को वह काम पर गए थे। उनके घर पर लगी लोहे की एंगल पर इंसुलेटर से होकर बिजली निगम की 11 हजार की लाइन गुजर रही है। सुबह के समय अचानक इंसुलेंटर टूट गया और तार लोहे की एंगल पर गिर गया। इस दौरान घर में करंट उतर गया। काजल अंदर कमरे में काम कर रही थी। अन्य सदस्य बाहर के कमरे में बैठे थे। घर में करंट आने पर परिवार के सभी सदस्यों को करंट लगा। इस दौरान काजल भी करंट की चपेट में आ गई। लोगों ने विद्युत निगम को घटना के बारे में जानकारी दी। लोग लाइट कटने के बाद काजल को पास के अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

आश्वासन पर शव पोस्टमार्टम को भेजा
महिला की मौत होने पर परिवार के साथ आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सभी लोग बिजली निगम की लापरवाही का आरोप लगाने लगे। लोग पहले बिजली की लाइन हटाने की मांग करने लगे। इस दौरान लोनी चेयरमैन रंजीता धामा पहुंचीं। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से बात कर जल्द लाइन को बदलने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दिया मुआवजा देने का आश्वासन
घटना के बाद लोनी एसडीएम संतोष कुमार राय, तहसीलदार शिव नरेश सिंह, लोनी सीओ रजनीशकुमार उपाध्याय, थाना अध्यक्ष योगेंद्र पवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से बात की। इस दौरान अधिकारियों ने परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें