फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर महिला से अश्लीलता कर फेसबुक पर डाला नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो कॉल पर महिला से अश्लीलता कर फेसबुक पर डाला नंबर
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के फोन पर अज्ञात द्वारा वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करने का मामला सामने आया है। कॉलर ने महिला के फोन नंबर को फेसबुक पर डाल दिया। महिला के फोन पर अश्लील फोन आने लगे। महिला ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके फोन पर अज्ञात नंबर से गंदे और भद्दे मेसेज आए। इसके बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने वीडियो कॉल कर उनकी बेटी का नाम लेकर अश्लील बात कर परेशान करना शुरू किया। वह अश्लील हरकतें करने लगा। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर बदनाम करने की धमकी दी और महिला के फोन नंबर को फेसबुक पर वायरल कर दिया है। इसके बाद से अज्ञात लोग उन्हें फोन कर अश्लील बातें कर रहे हैं। महिला ने फेसबुक से उनका नंबर हटाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर सेल से डाटा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें