फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी
विज्ञापन

कौशांबी। वैशाली चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने मेकेनिकल इंजीनियर शिवकुमार चौहान के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 10 लाख की चोरी कर ली। परिवार के लोग उत्तराखंड जसपुर गए हुए थे। शाम को भतीजे के फ्लैट पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। दो चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं।
सेक्टर-तीन रचना वैशाली निवासी इंजीनियर शिवकुमार चौहान की दिल्ली लक्ष्मी नगर में मेकेनिकल कंपनी है। तीन जून की सुबह आठ बजे वह परिवार के साथ उत्तराखंड के जसपुर गए थे। इस बीच रास्ते में मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित पंडितपुर पैतृक गांव में सभी लोग रुक गए थे। इधर शाम करीब सात बजे भतीजा दीपक फ्लैट पर पहुंचा तो मुख्य गेट का ताला टूटा देखा। उसने तुरंत कॉल कर शिवकुमार को चोरी की जानकारी दी। इंजीनियर ने पड़ोसी को कॉल किया, फिर दोनों लोग अंदर कमरे में गए तो वहां अलमारी का सारा सामान बेड पर बिखरा पड़ा था। चोरों ने उनकी व पत्नी दोनों की अलमारी का ताला तोड़कर आठ लाख के गहने, जिसमें गले का सेट, चार सोने की चेन, कानों के कुंडल, डेढ़ किलो चांदी, कमर बंद और मां के पुश्तैनी गहने भी थे। इसके अलावा चोर दो लाख नकद भी चोरी कर ले गए। रात करीब 10:30 बजे परिवार के लोग भी घर पहुंच गए। पड़ोसी का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि दो चोरों ने रॉड से ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। अब उनका आरोप है कि वैशाली चौकी पर सूचना देने के बावजूद पुलिस ने उन्हें कई चक्कर कटाए। इससे वह काफी परेशान हो गए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशांबी थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। शिकायत मिलने पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। टीम हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें