फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगन सगाई में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगाई में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

लोनी। सालेहनगर लोनी स्थित खेत में हो रही लगन सगाई में युवकों द्वारा हर्ष फायरिंग का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने एक युवक की पहचान कर एक नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक लगन समारोह में दो युवक अलग-अलग हथियार लेकर खड़े हैं। लगन पंडाल में खड़ा एक युवक हथियार से फायरिंग की कोशिश करता है। लेकिन गोली नहीं चलती। तभी वहां खड़े दूसरे युवक ने अपने अन्य हथियार से फायरिंग की। फायरिंग के दौरान वहां कुछ अन्य युवक भी खड़े हैं। एक युवक फायरिंग करते हुए का वीडियो बना रहा था। हर्ष फायरिंग में कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। लोनी सीओ ने बताया कि वायरल वीडियो के साथ एक मेसेज भी चल रहा है, जिसमें लिखा है कि साबू नाम का एक व्यक्ति हर्ष फायरिंग कर रहा है। सीओ ने बताया कि मामले में जांच की तो पता चला कि वीडियो सालेह नगर कॉलोनी का है। यहां खेत में पंडाल लगाकर लगन सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। फायरिंग करने वाले की पहचान हो गई है। आदर्श के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें