फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 की बुक की टीशर्ट, ठग ने समस्या पूछकर निकाल लिए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
300 की बुक की टीशर्ट, ठग ने समस्या पूछकर निकाल लिए 50 हजार
विज्ञापन

इंदिरापुरम। शिप्रा सन सिटी सोसायटी के आयुष कौल को 300 रुपये की ऑनलाइन टी-शर्ट बुक करना महंगा पड़ गया। ऑर्डर डिलीवरी में देर होने पर ठग ने उनसे ग्राहक सेवा केंद्र का पदाधिकारी बनकर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने इदिरापुरम थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आयुष कौल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जनवरी में उन्होंने एक ऑनलाइन साइट पर टीशर्ट पसंद कर उसे बुक कर दिया, लेकिन जब 15 दिन बाद भी ऑर्डर डिलीवर नहीं हुआ तो उन्होंने कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन किया। वहां से उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। कुछ देर बाद ठग ने उनके पास ग्राहक सेवा केंद्र का पदाधिकारी बनकर बात की और मदद करने के बहाने उसने फोन पर ओटीपी पूछकर दो बार में रकम निकाल ली। बैंक से पैसे कटने का मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। साइबर सेल में शिकायत देकर उन्होंने जांच की मांग की। इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर ठगी का मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उनका सुराग मिलने पर धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें