फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज देख ऑनलाइन सुआ मंगाकर की भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वेब सीरीज देख ऑनलाइन सुआ मंगाकर की भाई की हत्या
विज्ञापन

इंदिरापुरम। विजय नगर निवासी अंकुर पाल की हत्या उसके ही बड़े भाई ने की थी। हत्या का तरीका एक वेब सीरीज देखकर आया। ऑनलाइन सुआ मंगाकर उससे हत्या को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव कनावनी के जंगल में फेंक दिया था। आरोपी के कब्जे से कब्जे से बाइक, स्कूटी और सुआ बरामद किया है।
एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कनावनी खेत में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने मृतक के फोन से उसकी पहचान विजय नगर निवासी अंकुर पाल के रूप में की थी। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मृतक के गले और शरीर के कई अंगों पर चोट के निशान थे। पूछताछ में तेजपाल ने बताया कि उसका विजयनगर में पैतृक मकान, एक प्लॉट गोविंदपुरम और एक फ्लैट नोएडा में है। जिसके बंटवारे की बात चल रही थी। वह पूरी पैतृक संपत्ति पर कब्जा लेना चाहता था। इस मामले में दोनों भाइयों में विवाद होता था। संपत्ति लेने के लिए उसने अपने भाई अंकुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने अंकुर को किसी बहाने से कनावनी हिंडन बैराज पर लाया। यहां से सुनसान स्थान पर ले गया। वहां तेजपाल ने पंचर लगाने वाले सुआ से अंकुर पर हमला कर दिया। अंकुर की मौत होने पर उसने शव को खेत के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। इसके बाद तेजपाल अंकुर की बाइक, बैग, लैपटॉप, टिफिन और पानी की बोतल को भी अपने साथ ले गया था। तेजपाल ने बाइक और अन्य सामान को नोएडा में फेंक दिया था।
विज्ञापन

वेब सीरीज देखकर ऑनलाइन मंगाया सुआ
तेजपाल ने अंकुर को रास्ते से हटाने को लेकर कुछ दिनों पहले ही एक वेब सीरीज देखी थी। उसे देखकर पंचर लगाने वाला सुआ ऑनलाइन मंगाया था। वेब सीरीज के कलाकार द्वारा दिखाए गए सीन के जैसे ही उसने अपने भाई के गले में सुआ घोंपकर हत्या की।
खुद ही अज्ञात में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
अंकुर की हत्या होने पर तेजपाल ने ही अज्ञात के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत देने के दौरान तेजपाल बार-बार अपने बयान बदल रहा था। इस पर पुलिस को तेजपाल पर शक हुआ। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो उसमें तेजपाल मिला। कॉल डिटेल में भी दोनों की लोकेशन एक जगह आई थी। ऐसे में पुलिस को तेजपाल की भूमिका संदिग्ध दिखाई दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन

स्कूटी घटनास्थल से कुछ दूर खड़ी की
हत्या करने वाले दिन तेजपाल घर से अपनी स्कूटी और अंकुर अपनी बाइक लेकर निकले थे। तेजपाल ने घटनास्थल से कुछ दूर पहले ही अपनी स्कूटी खड़ी कर दी। यहां वह अंकुर की बाइक पर सवार होकर कनावनी पहुंचा। हत्या के बाद तेजपाल नोएडा से अपनी स्कूटी के पास पहुंचा। वहां से वह अपने घर पहुंचा ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें