फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो मैं गृह मंत्रालय से बोल रही हूं..

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलो मैं गृह मंत्रालय से बोल रही हूं..
विज्ञापन

खोड़ा। हेलो मैं गृहमंत्रालय से बोल रही हूं, आपकी पॉलिसी खत्म होने वाली है। कुछ देर बाद दोबारा हेलो में लोकपाल से बोल रहा हूं, आपकी पॉलिसी खत्म होने वाली है जल्दी बताओ वरना आपको 90 हजार में से 58 हजार रुपये मिलेंगे। इस तरह ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने सरस्वती विहार निवासी नंदन सिंह को पॉलिसी कराने का झांसा देकर 6.87 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने साइबर सेल को शिकायत देकर खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
नंदन सिंह एक निजी कंपनी में काम करते थे। बीते महीने ही वह सेवानिवृत हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक बीमा पॉलिसी खत्म होने वाली है। उसी के बहाने महिला ने खुद को गृहमंत्रालय से बताया, फिर बाद में शातिर ने लोकपाल से अधिकारी बताया। उन्हें शातिर की बात पर विश्वास हो गया। आरोप है कि ठग ने उन्हें पुरानी पॉलिसी बंद कराकर नई पॉलिसी कराने के लिए कहा। इसकी एवज में उनसे 50 हजार रुपये ले लिए। कुछ देर बाद फिर से फोन कर उनसे 2.52 लाख रुपये बैंक में ट्रांसफर करा लिए। दो दिन बाद फिर से उन्हें नई स्कीम बताई और 4 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। उन्होंने बताया कि शातिरों ने उनसे कई बार फोन कर विभिन्न मद में 6.87 लाख रुपये ठग लिए। जब उन्होंने पैसे लेने के लिए फोन किया तो ठगों ने स्विच ऑफ कर दिया। उनका कहना है कि खाते में पैसे बेटी की शादी के लिए रखे थे, लेकिन ठगों ने सभी पैसे निकाल लिए। उन्हें कर्जा लेकर बेटी की शादी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल के नोडल अधिकारी अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। शातिरों को जल्द पकड़कर उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें