फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित वीडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित वीडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डालने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वीडियो में गोलियां चलाने, क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने, पीतल (गोली) मारने की धमकी दी थी। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में चार से पांच युवक धमकी भरे अंदाज में बोल रहे हैं कि हम किसी से नहीं डरते हैं। इतनी गोलियां चलाएंगे कि क्षेत्र में कर्फ्यू लगा रहेगा। वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री शुभम कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों आदिल और शाकिब निवासी टोली मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

एसपी देहात ने ट्वीट कर दिया संदेश
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि इनसे ज्यादा पीतल है हमारे पास लेकिन इनके लिए हमारी लोहे की सलाखें ही काफी हैं। ऐसे निकम्मों पर पीतल क्यूं बर्बाद करना। मामले में एसपी देहात ने कहा कि क्षेत्र का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोग सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो को न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें