फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर, बरेली समेत आठ जिलों का सफर हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर, बरेली समेत आठ जिलों का सफर हुआ महंगा
विज्ञापन

कौशांबी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर एक अप्रैल से टोल टैक्स लगने के बाद अब रोडवेज बसों के यात्रियों का सफर महंगा हो गया है। परिवहन निगम ने डीएमई से होकर बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, फर्रूखाबाद, बरेली, बदायूं और मेरठ एक्सप्रेसवे के अलावा मुरादाबाद रूट की बसों के किराए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं। ।
सराय काले खां से लेकर मेरठ के काशी टोल प्लाजा तक एनएचएआई ने पिछले वर्ष नोटिफिकेशन जारी किया था। अधिकारियों ने दिल्ली से मेरठ तक 140 रुपये टोल शुल्क तय किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 165 रुपये कर दिया गया। एनएचएआई की बढ़ी दरों को लेकर अब परिवहन निगम ने भी बसो के किराये में इजाफा किया है।
विज्ञापन

घाटे को कम करने के लिए चालक देंगे पूरा रिकॉर्ड
परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि तेल के दाम और टोल टैक्स लागू होने की वजह से रोडवेज विभाग काफी समय से घाटे में चल रहा है। ऐसे में अब अधिकारियों ने बसों को पूरी क्षमता के साथ ही चलाने का फैसला किया है। उनका कहना है कि रास्ते में किसी भी यात्री को छोड़कर बस खाली न चलाई जाए। इसके लिए परिचालक से सफर के दौरान यात्रियों की संख्या, खाली सीटों का समय और दूरी के अलावा बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर जुर्माने करने के रिकॉर्ड भी मांगे हैं।
विज्ञापन

बसों के किराये की नई व पुरानी दर
शहर पुराना किराया नया किराया दर वृद्धि (रुपये में)
बुलंदशहर 92 93 01
खुर्जा 114 115 01
अलीगढ़ 181 183 02
फर्रूखाबाद 368 370 02
बरेली 337 340 03
बदांयू 271 273 02
मेरठ एक्स. 86 101 15
मुरादाबाद 208 209 01
आगरा के यात्रियों को राहत
एआरएम वित्त डीएल मिश्रा ने बताया कि आगरा के लिए वातानुकूलित बस यमुना एक्सप्रेसवे से होकर जाती है। टोल टैक्स सिर्फ दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर लागू हुआ है, इस लिहाज से आगरा जाने वाले यात्रियों को पूर्व की तरह की 444 रुपये किराया देना होगा। जबकि, बुलंदशहर, खुर्जा, बरेली, अलीगढ़ समेत आठ शहरों का किराया बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें