फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा में हुक्का बार में छापा, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा में हुक्का बार में छापा, सात गिरफ्तार
विज्ञापन

वसुंधरा। हुक्का बार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को वसुंधरा के एक रेस्टोरेंट में छापा मारा। मौके पर पुलिस को हुक्का बार संचालित मिला। पुलिस ने हुक्का बार से सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलने की शिकायतें मिल रही थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर हुक्का बार का वीडियो भी वायरल हुआ था। मंगलवार को इंदिरापुरम पुलिस ने वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित तमारा रेस्टोरेंट पर छापा मारा। इस दौरान वहां कुछ लोग हुक्का पीते मिले। पुलिस ने सभी को पकड़ कर मौके से पांच हुक्का, पांच पाइप, 10 चिलम, आठ हुक्का प्लेट, एक प्लेट कोकोनट, चार कोल, एक सिल्वर फाइल व एक चिमटा, चार पैकेट तंबाकू बरामद किया। गिरफ्तार लोगों ने अपने नाम दीपक, नितिन निवासी विजय नगर, ऋतिक निवासी साहिबाबाद गांव, तुषार निवासी करहैड़ा, फरमान निवासी मुरादनगर, गोविंदा निवासी वसुंधरा सेक्टर-15 और शिवांशु बताए हैं। आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें