फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 दिनों बाद है बेटी की शादी, घर में आग लगने सात लाख रुपए जले

विज्ञापन
विज्ञापन
19 दिनों बाद है बेटी की शादी, घर में आग लगने सात लाख रुपए जले
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी स्थित एक घर में बुधवार शाम शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। आग लगने से घर में रखे करीब सात लाख रुपये और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित की बेटी की 19 दिनों बाद शादी है। शादी के लिए उन्होंने पैसे एकत्रित किए थे।
विज्ञापन

सरस्वती विहार कॉलोनी में मुरारीलाल परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह और उनका बेटा अमर रूपनगर औद्योगिक स्थित फैक्टरियों में काम करते हैं। बुधवार को वह और बेटा फैक्टरी गए थे। पत्नी मंजू, एक बेटी ज्योति खरीदारी करने गई थी। घर पर दो बेटियां तन्नु और लक्ष्मी थीं। इस दौरान घर में आग लग गई। आसपास के लोगों नेपानी डालकर आग बुझानी शुरू की। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुरारीलाल ने बताया कि 19 अप्रैल को उनकी बेटी तन्नु की हर्ष विहार दिल्ली से बरात आनी है। परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। शादी के लिए 15 दिन पूर्व साढ़े पांच लाख रुपये में पैतृक गांव स्थित जमीन बेची थी। दो लाख रुपये की कमेटी उठाई थी। एकत्र रुपये घर की एक अलमारी में रखे थे। घर में रखे रुपए और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें