फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणाधीन कॉलोनियों पर चला जीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माणाधीन कॉलोनियों पर चला जीडीए का बुलडोजर
विज्ञापन

लोनी। निठौरा, चिरौड़ी, बंथला और डीएलएफ में अवैध निर्माण होने पर मंगलवार को जीडीए और लोनी नगर पालिका ने बुलडोजर चलाया। नगर पालिका परिषद ने करीब तीन करोड़ रुपये की भूमि से अतिक्रमण को हटाकर कब्जा मुक्त कराया है। वहीं जीडीए ने 180 बाउंड्रीवॉल, चार कार्यालय सहित अन्य निर्माण को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम मौजूद रही।
लोनी के निठौरा मार्ग और बंथला चिरौड़ी मार्ग पर खेतों में कुछ लोगों द्वारा कॉलोनियां बसाई जा रही थी। इसकी शिकायत जीडीए से की गई। जीडीए के सहायक अभियंता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लोनी में प्राइवेट डीलर बिना अनुमति खेत की भूमि में अवैध रूप से आवासीय कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर मंगलवार को टीम मौके पर पहुंची। यहां अवैध निर्माण होता पाया गया। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में अधिकारियों ने दो बुलडोजर की मदद से करीब 180 बाउंड्रीवॉल, चार कार्यालय, तीस बिजली के खंभे व निर्माणाधीन मकान व मार्ग को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान डीलर मौके से फरार मिले। उन्होंने कहा कि अगर आगे ऐसे निर्माण किए गए, तो टीम उन्हें ध्वस्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई
लोनी एसडीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी स्थित ग्राम सादुल्लाबाद की शासकीय भूमि का कब्जा हो रहा था। कब्जा होने की शिकायत मिलने पर उन्होंने नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, नगर पालिका टीम व स्थानीय पुलिस बल को मौके पर भेजा था। वहां कब्जा होता पाया गया। अधिकारियों ने जेसीबी मशीन की सहायता से निर्माण ध्वस्त कर करीब छह सौ वर्ग गज भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस भूमि की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों ने बेहटा हाजीपुर में अभिलेखों में रास्ता में दर्ज भूमि को कब्जा मुक्त कराया। एसडीएम ने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य करोड़ों रुपयों में है। उन्होंने शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें