फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में उड़ते दिखी रंग जैसे आकृति, लोग हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान में उड़ते दिखी रंग जैसे आकृति, लोग हैरान
विज्ञापन

कौशांबी। होली की शाम आसमान की ओर बढ़ती गोलाकार आकृति यहां पर चर्चा का विषय बना रहा। किसी ने इसे प्रदूषण का नाम दिया तो किसी ने इसे टोटके से जोड़ा, करीब 15 मिनट तक आसमान में तैरता गोल आकृति को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया। कौशांबी रेजिडेंट्स के वाट्सएप ग्रुपों पर होली की शाम यह गोलाकार आकृति हर किसी के लिए अजूबा था और हर कोई इस पर अपनी-अपनी राय दे रहा था।
विज्ञापन

कौशांबी अपार्टमेंट रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (कारवां) प्रेजिडेंट विनय मित्तल ने बताया कि कौशांबी के अलग सोसायटियों के ग्रुप पर यह फोटो और वीडियो चर्चा का केंद्र बने रहे और लोग इसे शेयर करते गए। यह मामला प्रदूषण नियंत्रण विभाग तक भी पहुंचा। कुछ लोगों ने इस आकृति को प्रदूषण व धुआं बताया। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने कहा, इस आकृति का प्रदूषण से कोई वास्तव नहीं है। कहा कि यह कोई मैन मेड आकृति है, जिसमें किसी तकनीक आइटम का प्रयोग किया गया है जो होली के मौके पर लोगों को अचंभित करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें