फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरम के एक बैंक्वेट हॉल में दुल्हन का हाथ पकड़कर दूल्हे ने चलाईं पांच गोलियां, पुलिस जुटी पड़ताल में

Sat, 11 Dec 2021 06:11 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद

सार

इंदिरापुरम के ग्रांडज पियाजा बैंक्वेट हॉल की बताई जा रही शादी में की गई हर्ष फायरिंग। वीडियो वायरल होने के बाद बैंक्वेट हॉल में हुई शादियों की डिटेल लेने में जुटी पुलिस।
 
विज्ञापन
Ghaziabad: हर्ष फायरिंग का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में दुल्हन को खुश करने के लिए एक दूल्हे ने उसका हाथ पकड़कर पांच राउंड गोलियां चलाईं। हर्ष फायरिंग का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना इंदिरापुरम के ग्रांड पियाजा बैंक्वेट हॉल की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दूल्हे का पता लगाने के लिए बैंक्वेट हॉल में एक सप्ताह के भीतर हुईं शादियों की डिटेल मांगी गई है। आरोपी दुल्हे पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हर्ष फायरिंग शादी संपन्न होने के बाद की गई। गाड़ी में बैठने से पहले दुल्हन को रिझाने के लिए दूल्हे ने उसका हाथ पकड़कर पिस्टल से एक के बाद एक पांच गोलियां चलाईं। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के आसपास खड़े लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है। एसएचओ मनीष बिष्ट का कहना है कि सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग की घटना थाना क्षेत्र के ग्रांड पियाजा बैंक्वेट हॉल की बताई गई है। बैंक्वेट हॉल से एक सप्ताह के अंदर हुई शादियों की डिटेल मांगी जा रही है। आयोजन के लिए बैंक्वेट हॉल बुक करने वालों से दूल्हा-दुल्हन की फोटो लेकर आरोपी दूल्हे की पहचान की जाएगी।

पत्नी पर पिस्टल तान पति से खाते में डलवाए 50 हजार

लाइसेंसी बताई जा रही पिस्टल
15 सेकेंड की वायरल वीडियो में पिस्टल से डोरी बंधी हुई दिखाई दी। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दूल्हे की पहचान के बाद उससे असलहा बरामद किया जाएगा। अगर पिस्टल लाइसेंस हुई तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

सहमी हुई दुल्हन बोली-इसे ऊपर रखना
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जिस दुल्हन के सामने रौब गालिब करने के लिए दूल्हे ने हर्ष फायरिंग की, वह भी सहमी हुई थी। दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि इसे (पिस्टल को) ऊपर रखना। पांच राउंड फायरिंग के दौरान दुल्हन का मुंह नीचे की तरफ था। वहीं, गोली चलने पर आसपास खड़े लोग तालियां बजाते हुए वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश
एसएसपी पवन कुमार ने एक अक्तूबर को क्राइम मीटिंग ली थी। जिसमें जिले के सभी एसएचओ व राजपत्रित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में 14 बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए हुए थे। इनमें एक बिंदु हर्ष फायरिंग का भी था। एसएसपी ने कहा था कि हर्ष फायरिंग के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

हर्ष फायरिंग के मामले
- 24 सितंबर को कविनगर में छत पर खड़े होकर मामा-भांजे ने की हर्ष फायरिंग।
- 15 अगस्त को आरडीसी स्थित हर्ष ईएनटी अस्पताल पर ध्वजारोहण पर गार्ड ने हर्ष फायरिंग की।
- 17 जुलाई को वन विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम में लोनी विधायक के बेटे नागेश गुर्जर ने रेंजर के लाइसेंसी असलहा से हर्ष फायरिंग की।
- 06 जुलाई को साहिबाबाद क्षेत्र में बैचरल पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से गोली लगने से युवक की मौत।
- 01 मई को मोदीनगर के मुरादाबाद गांव में घुड़चढ़ी के दौरान युवक को गोली लगी।
- 10 फरवरी को कविनगर के महिंद्रा एनक्लेव में सगाई के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मौसेरे भाई को गोली लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें