फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार का ऑक्सीजन सिलिंडर बेच रहे थे 30 हजार में

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार का ऑक्सीजन सिलिंडर बेच रहे थे 30 हजार में
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित जय गोपाल इंटरप्राइजेज फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारकर ऑक्सीजन के 638 खाली सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि यहां सिलिंडर की ट्रेडिंग का काम होता था लेकिन कोरोना संक्रमण के समय में जब ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग बढ़ी तो ये कालाबाजारी करने लगे। ये 10 हजार में छोटा और 30 हजार में बड़ा सिलिंडर बेचते थे। जबकि बड़ा सिलिंडर सात से दस और छोटा सिलिंडर तीन से चार हजार में मिलता है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फैक्टरी मालिक फरार है।
एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को लिंकरोड थाना क्षेत्र के साइट चार की एक फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी होने की शिकायत मिली थी। सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे और एसएचओ लिंकरोड रण सिंह ने बृहस्पतिवार रात को बी 38 साइट 4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित जय गोपाल इंटरप्राइजेज नाम की फैक्टरी पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने एक कर्मचारी समीर उर्फ सलीम निवासी 1/628/ ए शीतला माता मंदिर मार्ग, रोहताश नगर, शाहदरा, दिल्ली को ऑक्सीजन के सिलिंडर की कालाबाजारी करते पकड़ा। मौके से 638 खाली सिलिंडर बरामद हुए हैं। इनमें 165 बड़े और 473 छोटे सिलिंडर हैं। आरोपी ने बताया कि वह जय गोपाल इंटरप्राइजेज का कर्मचारी है। फैक्टरी के मालिक जयगोपाल मेहता निवासी बी 9 स्वास्थ्य विहार थाना प्रीत विहार दिल्ली के कहने पर ऑक्सीजन के सिलिंडरों की बिक्री निर्धारित कीमत से ज्यादा पर करता था। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की र्गई है।
विज्ञापन

गुजरात से बनकर आते थे सिलिंडर
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह फर्म गुजरात की फैक्टरी से ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाती थी। इसके बाद यहां से फैक्टरियों, अस्पतालों आदि में बेचा जाता था। लेकिन महामारी के दौरान घरों में इसकी मांग अधिक बढ़ी तो मुनाफा कमाने के लिए मालिक ने आम लोगों को मनमाने दाम पर बेचने शुरू कर दिए। मालिक के पास ट्रेडिंग के लिए टिन नंबर तो मिला है। बाकी अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
फैक्टरी की जानकारी होने पर खरीदने पहुंचे लोग
सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आक्सीजन की किल्लत के चलते मांग काफी अधिक बढ़ गई है। लोग सिलिंडर के लिए भी भटक रहे हैं। लोगों को पता चला की साइट चार की इस फैक्टरी में खाली आक्सीजन सिलिंडर मिल रहे हैं तो यहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह देख आरोपी मोटे दाम पर खाली सिलिंडर बेच रहा था। अभी तक आरोपी सौ से अधिक खाली सिलिंडर लोगों को बेच चुका है।
विज्ञापन

लोगों की मजबूरी का उठाया फायदा
एसएचओ लिंकरोड रण सिंह ने बताया कि इस फैक्टरी में केवल खाली सिलिंडरों की ट्रेडिंग का काम होता था। बाजार में खाली सिलिंडर की किल्लत बढ़ी तो शातिरों ने सिलिंडरों की जमाखोरी शुरू कर दी। इसके बाद लोगों की जरूरत को देखते हुए निर्धारित कीमत से चार से पांच गुना दामों पर बेचने लगे। बड़े सिलिंडर 30,000 और छोटे सिलिंडर को 10,000 के बेचे जा रहे थे। जबकि बड़ा सिलिंडर सात से दस और छोटा सिलिंडर तीन से चार हजार में मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें