फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरिक्शा के पार्ट्स की दुकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा रिपेयरिंग सेंटर में लाखों की चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में चोरों ने ई-रिक्शा के पार्ट्स बनाने वाली और रिपेयरिंग सेंटर का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर कार से आए थे। करीब 80 ई-रिक्शा की बैटरी मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह पीड़ित जब पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। चोर सेंटर में लगे सीसीटीवी तोड़कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीपक मिश्रा का शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में राशी इंटरप्राइजेज के नाम से ई-रिक्शा का रिपेयरिंग सेंटर है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह साढ़े सात बजे जब वह पहुंचे तो देखा कि सर्विस रोड की ओर खुलने वाला सेंटर का दरवाजा क्षतिग्रस्त था। अंदर जाकर देखा तो ई-रिक्शा से बैटरी और मोटर गायब थीं। इसके अलावा वायरिंग समेत अन्य सामान भी चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित के मुताबिक करीब 80 ई-रिक्शा से बैटरी और मोटर चोरी हुए हैं। चोर अपने साथ सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआर भी ले गए। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। फिर साहिबाबाद थाने में शिकायत दी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से आए थे चोर, पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
पीड़ित दीपक ने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए चोर कैद मिले हैं। करीब दो बजे चोर सर्विस रोड पर आए। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित के मुताबिक, चोर ईको कार से बैटरी चोरी कर ले गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है पूरी घटना को करीब एक से सवा घंटे में अंजाम दिया गया। बावजूद इसके पुलिस की गश्त वहां पर नहीं मिली। पीड़ित ने जब सीसीटीवी पुलिस को दिखाया तब पुलिस ने चोरी की वारदात माना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें