गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद के अर्थला की आनंद औद्योगिक क्षेत्र में सिंचाई उपकरण बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम का ताला तोड़कर बदमाश 14 लाख का माल ट्रक में भरकर चुरा ले गए।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे तो चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि किसी को चोरी का शक न हो इसलिए चोर कुंडे में ताला लटकाकर फरार हुए थे। फैक्टरी के डायरेक्टर की तरफ से साहिबाबाद थाने में शिकायत की गई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।