फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में फिसड्डी रहा गाजियाबाद

Mon, 29 May 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सीआईएससीई के रिजल्ट में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीएसई की तरह सीआईएससीई रिजल्ट में भी गाजियाबाद को निराशा हाथ लगी। सीबीएसई के रीजन टॉप थ्री में गाजियाबाद का कोई विद्यार्थी जगह नहीं बना सका और अब सीआईएससीई के रिजल्ट में भी गाजियाबाद को कोई भी विद्यार्थी दिल्ली-एनसीआर में जगह नहीं बना पाया।

पिछले कई सालों से गाजियाबाद से एनसीआर टॉपर्स में गाजियाबाद के मेधावी शामिल होते रहे हैं। इस बार एनसीआर के टॉप फाइव में भी विद्यार्थी जगह नहीं बना पाए। आईएससी और आईसीएसई में 99 और 98.5 नंबर तक रहे, वहीं गाजियाबाद के टॉपर्स आईसीएसई में 98 और आईएससी में 97 प्रतिशत तक ही सिमट गए।
विज्ञापन


होली चाइल्ड स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर शालिनी ने बताया गाजियाबाद का रिजल्ट खराब नहीं हुआ है लेकिन अन्य जनपदों ने हमसे बेहतर किया। यही वजह रही कि हम दिल्ली- एनसीआर के  टॉपर्स लिस्ट से बाहर हो गए। बता दें कि गाजियाबाद में सीआईएससीई के महज 12 विद्यालय ही हैं।
विज्ञापन


यहां से बच्चों की संख्या भी कम ही रहती है लेकिन हर बार बच्चे एनसीआर में बाजी मारते रहे हैं। एनसीआर में जगह नहीं बना पाने से इंग्राहम स्कूल की प्रिंसिपल अपर्णा रूथ ने भी मायूसी जताई, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनसीआर में जगह बनाने के लिए अगली बार से और मेहनत करनी होगी।

मेधावी बच्चों को पहचानते हुए अब 100 प्रतिशत नंबर का लक्ष्य लेकर चलना होगा, तभी यह संभव हो पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें