फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन केस: जमात में जाते थे राहिल, मुसीर और अब्दुल्ला, फोन से सामने आएगा सच, वीडियो कॉल...

Mon, 10 Jul 2023 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

धर्मांतरण मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों लोग अपने संपर्क वाले लोगों को वेतन का ढाई प्रतिशत मदरसे में दान देने के लिए कहते थे। वह बैंक में पैसे जमा करने, शेयर मार्केट में निवेश या फिर किसी भी पैसे एकत्रित करने से मना करते थे। वह कंपनी से छुट्टी लेकर अलग-अलग जगह जमात में भी जाता था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद की खोड़ा की युवती का धर्मांतरण कराने वाला मोहम्मद राहिल दिल्ली-एनसीआर की 19 अन्य युवतियों को भी बरगलाने में लगा था। वह उन सभी से अलग-अलग समय पर चैट व ऑनलाइन वीडियो कॉल करता था। पुलिस को उसके फोन से इन युवतियों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों के फोन स्पेशल टीम को जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस को चार मुस्लिम लोगों के नाम पता लगे हैं, जो इनके संपर्क में काफी लंबे समय से थे। इनके अलावा मुशीर व अब्दुल्ला के संपर्क में रहे पांच दोस्तों का भी पुलिस पता कर रही है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां तीनों का आतंकी लिंक भी खंगाल रही हैं। तीनों लोग जिन जगहों में ज्यादा आते-जाते थे। 

पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर की ऐसी 15 लोकेशन की जानकारी भी सुरक्षा एजेंसियों को भेजी है। टीम को राहिल के फोन से जिन 19 युवतियों के नंबर मिले हैं। उनमें से पुलिस ने रविवार को नोएडा की एक युवती से पूछताछ की। पुलिस ने धर्मांतरण, निकाह और राहिल के बारे में गहनता से कई सवाल पूछे। 
विज्ञापन


हालांकि, युवती ने ऐसी किसी भी बात से इन्कार किया जैसा खोड़ा की युवती के साथ हो चुका है। बाकी 18 युवतियों के नामों के अलावा उनके घर का पता और लोकेशन पुलिस पता कर रही है।
 

कंपनी में युवक-युवती और पदाधिकारियों से होगी पूछताछ
खोड़ा पुलिस ने मामले की जानकारी नोएडा में कंपनी के पदाधिकारियों को भेजी है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से पुलिस युवक-युवतियों को पूछताछ नहीं कर पाई। सोमवार को जांच टीम कंपनी जाकर तमाम लोगों से राहिल के बारे में जानकारी जुटाएगी।

माना जा रहा है कि राहिल के फोन में जिन 19 युवतियों के नंबर मिले हैं उनमें से ज्यादातर युवतियां कंपनी में काम करती हैं। युवती के भाई ने पुलिस को इस बारे में अहम इनपुट भी दिए हैं।
 

संगठित तरीके से काम करते थे तीनों लोग, 60 नंबरों की चल रही जांच
पुलिस का कहना है कि तीनों का आतंकी संगठन से लिंक है या नहीं। इसकी सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस टीम अपने स्तर से जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस टीमें एक-एक कदम काफी सोच समझकर रख रही है। पुलिस को मुसीर और अब्दुल्ला के फोन से 60 ऐसे नंबर मिले हैं जिनकी टीम जांच कर रही हैं। खुफिया टीम देवबंद और अन्य जगहों ने भी इनपुट ले रही है।

वेतन का 2.5 प्रतिशत देने और जमात में जाते थे तीनों लोग
पुलिस जांच में आया कि तीनों लोग अपने संपर्क वाले लोगों को वेतन का ढाई प्रतिशत मदरसे में दान देने के लिए कहते थे। वह बैंक में पैसे जमा करने, शेयर मार्केट में निवेश या फिर किसी भी पैसे एकत्रित करने से मना करते थे। वह कंपनी से छुट्टी लेकर अलग-अलग जगह जमात में भी जाता था। हालांकि पुलिस उसकी जानकारी कर रही है।

वह अपनी बातों में युवती से बाटला हाउस जाने का ज्यादा जिक्र करता था। उसके जमात में जाने की जगह संगठन के बड़े लोग तय करते थे। इतना ही नहीं, वह युवती को राजनैतिक पार्टी से लेकर मीडिया और सभी लोगों के खिलाफ भड़काता था।

 
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि राहिल, मुसीर और अब्दुल्ला के फोन की जांच हो रही हैं। उनमें युवतियों के अलावा कई लोगों के नंबर मिले हैं। उन सभी की जांच कर रहे हैं। नोएडा की युवती और उसके अभिभावकों से भी जानकारी ली गई। सुरक्षा एजेंसियों ने भी इनपुट मांगा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें