सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे और महासचिव अरुण राजभर पर एक मीडिया कर्मी ने ट्विटर पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मीडिया कर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि धमकी देने के बाद ट्वीट को हटा लिया गया है। पीड़ित लिंक रोड थाना क्षेत्र के चंद्र नगर इलाके में रहते हैं।
मीडिया कर्मी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि 29 जनवरी को गाजियाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कार्यक्रम में एक पत्रकार से सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर आपत्ति जताई थी। इस ट्वीट पर सुभासपा के महासचिव अरुण राजभर ने अपशब्द लिखते हुए मारपीट करने की धमकी दे दी।