फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाजियाबाद पुलिस ने किया 24.85 लाख की लूट का पर्दाफाश, 3 आरोपी हिरासत में, मेरठ के कारोबारी से लूटपाट

Sun, 23 Aug 2026 12:26 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मेरठ के लोहिया नगर निवासी गिलमान पुत्र नईमुद्दीन अपने साथियों के साथ थार गाड़ी में 24.85 लाख रुपए लेकर मेरठ से जाफराबाद दिल्ली जा रहे थे। मेरठ से ही एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पीछे लगी हुई थी।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर थार गाड़ी से जा रहे कारोबारियों को डरा-धमकाकर नकदी लूटने के मामले का थाना वेव सिटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियों को भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मेरठ के लोहिया नगर निवासी गिलमान पुत्र नईमुद्दीन अपने साथियों के साथ थार गाड़ी में 24.85 लाख रुपए लेकर मेरठ से जाफराबाद दिल्ली जा रहे थे। मेरठ से ही एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पीछे लगी हुई थी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वेव सिटी थाना क्षेत्रांतर्गत हाईटेक कॉलेज के पास शुक्रवार शाम साढ़े 7 बजे स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उनकी कार के आगे अपनी स्कार्पियो कार लगाकर उनसे कहा कि उनकी लड़की भगाकर तुमने थार कार में छुपा रखी है, कहकर डरा-धमकाकर गाड़ी रुकवाई और तमंचों के बल पर थार में रखा कट्टा जिसमें 24.85 लाख रुपए थे लूटकर फरार हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही वेव सिटी पुलिस ने तुरन्त सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया और मामले के अनावरण के लिए कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, घटना में प्रयुक्त दो गाड़ियां एक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर ली हैं, घटना में शामिल 3 मुख्य आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरी घटना का पूर्ण अनावरण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें