फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Encounter: महिला से कुंडल ठगने वाले दो शातिर मुठभेड़ में घायल, दोनों के पैर में लगी गोली

Sun, 23 Aug 2026 10:36 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद की स्वाट और सिहानी गेट थाना पुलिस ने महिला से जेवर की टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाशो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इनके दो साथी पैर में गोली लगने से घायल साथियों को छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन


एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि महिंद्रा तिराहा क्षेत्र में पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि बीती 15 अगस्त से पहले बस अड्डे से एक महिला को ऑटो में बिठाकर, बहला-फुसलाकर उसके सोने के कुंडल ठगने वाले चार शातिर अपराधी एक ऑटो से लोहियानगर की तरफ आ रहे हैं। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत लोहियानगर रोड पर घेराबंदी कर दी। हमदर्द ग्राउंड में फायरिंग और जवाबी कार्रवाई लोहियानगर रोड पर पुलिस को देखकर ऑटो सवार चारों बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया, तो बदमाशों का ऑटो हमदर्द ग्राउंड में जाकर फंस गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और जमीन पर गिर पड़े। वहीं, दो अन्य बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल बदमाशों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशो ने अपने नाम साकिर उर्फ शबीर (28) निवासी- मंडोला गेट, थाना ट्रॉनिका सिटी और पवन (32) निवासी- सादाबाद दुगराबली, थाना ट्रॉनिका सिटी बताए हैं जबकि फरार साथियों के नाम , शादाब, निवासी - निकट लोनी इंटर कॉलेज, लोनी तिराहा, थाना लोनी और सुमित निवासी बंथला फाटक, थाना लोनी बताए हैं। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशो ने 15 अगस्त को लोहियानगर निवासी महिला को ऑटो में बैठाकर पुलिस चेकिंग का भय दिखाकर कानों के कुंडल उतरवा लिए थे और महिला को मेरठ रोड पर छोड़कर भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें