फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली फेक पोस्ट पर प्राथमिकी, 'एक्स' हैंडल संचालक पर पुलिस का शिकंजा

Fri, 20 Nov 2026 11:05 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पोस्ट में गाजियाबाद में आरएसएस के सदस्यों द्वारा सड़क पर निकलने और हथियारों के साथ जामिया मस्जिद को घेरने तथा भीतर मौजूद कई लोगों के घायल होने का दावा करते हुए अंग्रेजी में भड़काऊ संदेश लिखा गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर फेक पोस्ट वायरल करने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह रिपोर्ट साइबर क्राइम पुलिस थाना में 19 नवंबर 2026 को रात 9:53 बजे दर्ज की गई है।  

विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि 19 नवंबर 2026 को साइबर क्राइम कार्यालय में मौजूद उपनिरीक्षक विशाल कुमार को जानकारी मिली कि @annu2030 नामक 'एक्स' यूजर आईडी से एक आपत्तिजनक और फेक पोस्ट साझा किया गया है। यह पोस्ट शाम 7:10 बजे के करीब एक यूआरएल के माध्यम से डाला गया था, जिसमें अज्ञात स्थान पर एकत्रित हजारों लोगों की भीड़ का वीडियो दिखाया गया।

पोस्ट में गाजियाबाद में आरएसएस के सदस्यों द्वारा सड़क पर निकलने और हथियारों के साथ जामिया मस्जिद को घेरने तथा भीतर मौजूद कई लोगों के घायल होने का दावा करते हुए अंग्रेजी में भड़काऊ संदेश लिखा गया था। पुलिस के मुताबिक, यह पोस्ट पूरी तरह फेक और आपत्तिजनक है, जिससे समाज में धार्मिक विद्वेष फैलने, आक्रोश बढ़ने और शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका पैदा हुई। मामले में उपनिरीक्षक विशाल कुमार की तहरीर के आधार पर @annu2030 'एक्स' लिंक संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज को गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें