फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सरकारी टकसाल का एजेंट बताकर 20 करोड़ रुपये के सोने-चांदी की ठगी, दिल्ली के छह लोगों पर एफआईआर दर्ज

Fri, 20 Nov 2026 03:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

 मित्तल ने बताया कि वे ठगी करने वाले दिल्ली के सूरजमल विहार निवासी राकेश गुप्ता, उनके भाई दिलीप गुप्ता, बहन स्वतंत्र गोयल व परिवार के अन्य सदस्यों को लंबे समय से जानते थे। आरोपियों  की कई फर्म हैं।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी टकसाल में सोने-चांदी के गहने रखवाने और भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी हड़पने का मामला सामने आया है। राजनगर निवासी राकेश कुमार मित्तल की शिकायत पर कोतवाली में दिल्ली के सर्राफा कारोबारी परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मित्तल के अनुसार राकेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता और अन्य लोगों ने उन्हें घर में अधिक गहने रखने के खतरे बताकर यह ठगी की। आरोपियों का परिवार दिल्ली के सराफा बाजार में सक्रिय बताया जाता है। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सोने की ईंट बनवाने का झांसा देकर हड़पे गहने, अब दे रहे धमकी
ठगी के शिकार हुए राकेश मित्तल ने नगर कोतवाली थाना पुलिस को बताया कि सरकारी टकसाल का अधिकृत एजेंट बताकर उनसे 4 किलो सोना आरोपियों ने यह कहकर िलया कि वे उसे  शुद्ध सोने की ईंटों में बदलवा देंगे। इसके अलावा 4.50 करोड़ रुपये चांदी खरीदने के िलए भी दिए। अपने गहने वापस मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।  मित्तल ने बताया वे ठगी करने वाले दिल्ली के सूरजमल विहार निवासी राकेश गुप्ता, उनके भाई दिलीप गुप्ता, बहन स्वतंत्र गोयल व परिवार के अन्य सदस्यों को लंबे समय से जानते थे। आरोपियों  की कई फर्म हैं।

पारिवारिक मेलजोल के चलते विश्वास में आकर 11 अगस्त 2023, 10 अक्तूबर 2023 और 3 नवंबर 2023 को घंटाघर रामलीला मैदान व पार्किंग क्षेत्र में आरोपियों को पुश्तैनी सोने के गहने सौंपे, जिनकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई गई है।  आरोप है कि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित गुप्ता ने चांदी की कीमतों में भारी उछाल व कारोबार के लिए लाइसेंस का हवाला देते हुए रकम अपनी फर्म के खाते में डलवाने के लिए कहा जिस पर 7 अक्तूबर 2024 को एफडी तुड़वाकर आरटीजीएस के जरिये मैसर्स सीबी बुलियन कंपनी के खाते में 4.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए गए। पीड़ित के मुताबिक जून 2025 में पत्नी इंदू मित्तल के हैदराबाद में ऑपरेशन के दौरान उन्होंने पैसे मांगे, लेकिन आरोपियों ने नुकसान होने का हवाला देकर टालमटोल की। 10 अगस्त 2025 को पत्नी के निधन के बाद जब उन्होंने सोना-चांदी या उसकी कीमत की मांग की, तो आनाकानी जारी रही।
विज्ञापन


व्हाट्सएप चैट पर स्वीकारी पैसे लेने की बात
मित्तल आरोप है कि आरोपियों के पास लगभग 4 किलो सोना और 420 किलो चांदी है, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। हिसाब-किताब के बाद व्हाट्सएप चैट व एक कागज पर 14 करोड़ रुपये देने की बात भी स्वीकार की गई थी। तहरीर के अनुसार पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर 8 फरवरी 2026 को घंटाघर रामलीला मैदान में बुलाकर आरोपियों ने साफ कह दिया कि वे सरकारी टकसाल के एजेंट नहीं हैं, सारा सोना-पैसा अपने व्यापार में लगा चुके हैं और दोबारा तकादा करने पर जान से मरवा देंगे। शिकायतकर्ता ने आदित गुप्ता को मास्टरमाइंड बताते हुए राकेश गुप्ता के विरुद्ध ईडी से जुड़े आर्थिक अपराध के मामलों का भी जिक्र किया है। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने सोना-चांदी व बकाया रकम वापस दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें