फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 खोए-चोरी मोबाइल ढूंढ निकाले: गाजियाबाद पुलिस ने असली मालिकों को सौंपे, इस पोर्टल से खोजे 1.5 करोड़ के फोन

Wed, 09 Sep 2026 08:25 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद पुलिस और साइबर सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये के 500 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटा दिए हैं। पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आइडेंटीटी रजिस्ट्रर पोर्टल का उपयोग किया।
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी सफलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांस हिंडन जोन की पुलिस और साइबर सर्विलांस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर विभिन्न नामी कंपनियों के कुल 500 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइल फोन की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इन सभी फोन को उनके असली स्वामियों को बुलाकर सुरक्षित सौंप दिया है।

विज्ञापन


पोर्टल और सर्विलांस का कमाल
सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आइडेंटीटी रजिस्ट्रर पोर्टल और गाजियाबाद पुलिस की मुस्तैदी का बड़ा हाथ रहा। ट्रांस हिंडन जोन के विभिन्न थानों में मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की लगातार शिकायतें दर्ज हो रही थीं। 

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ट्रांस हिंडन जोन की साइबर टीम ने सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों के गहन विश्लेषण और मैनुअल इनपुट की मदद से एक साथ कई राज्यों व जिलों में चल रहे इन फोन को ट्रैक किया और इन्हें बरामद करने में सफलता पाई।
विज्ञापन


स्वामियों के खिले चेहरे, पुलिस का जताया आभार
9 सितम्बर 2026 को पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सभी 500 मोबाइल फोन उनके वैध मालिकों को वापस कर दिए गए। महीनों पहले खो चुके अपने कीमती फोन और उसमें मौजूद जरूरी डेटा को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 

कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन फोन वापस मिलने पर उन्होंने गाजियाबाद पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने इस अभियान में शामिल पूरी साइबर और सर्विलांस टीम की पीठ थप थपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें