विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
इसी दौरान इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुछ लोगों को बिना अनुमति सभा करने पर हिरासत में ले लिया। थाने पर इकट्ठा भीड़ ने विधायक सुनील शर्मा के खिलाफ नारे लगाए और हंगामा किया। इस बीच पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर लोग नहीं माने।
इंदिरापुरम थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस बीच हल्की धक्का-मुक्की में कुछ पुलिसकर्मी भी गिर गए। मौके पर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को छोड़ दिया। इसके बाद भीड़ वहां से चली गई। इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि आला अधिकारियों से इस मामले में बात की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा प्रत्याशी ने दिया जवाब- विरोधियों का कार्यक्रम
भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा का कहना है कि बिहार और पूर्वाचल के लोगों ने इंदिरापुरम थाने पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोधी दलों द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम था। विपक्षी लोग उनका टिकट ना होने की उम्मीद कर रहे थे ऐसे में उन को झटका लगा है। विरोध करने वाले लोग पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता नहीं है।