फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अपहरण की कोशिश हुई नाकाम, फिर कार में शव छोड़ हुए फरार; 12 दिन बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 07:03 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चालक की हत्या कर फरार हुए दो आरोपियों गोविंद और सनी को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने योजना के तहत चालक की हत्या कर कार में शव छिपाया और गाजियाबाद में वाहन छोड़कर भाग गए थे।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चालक की हत्या कर शव को वाहन में छोड़कर फरार हुए दो बदमाशों को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोविंद और उसके साथी सनी उर्फ छोटू निवासी ग्राम नराऊ थाना ऊझानी बदायूं के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दिल्ली के नजफगढ़ लक्ष्मी विहार में किराये पर कमरा लेकर मजदूरी करते थे। इसी दौरान उनकी नजर एक ट्रांसपोर्टर के 11 वर्षीय बेटे अंश पर पड़ी और दोनों ने उसके अपहरण की योजना बनाई। योजना को अंजाम देने के लिए उन्होंने हरिराम पोद्दार निवासी नजफगढ़ की कार किराये पर ली थी।

20 नवंबर को दोनों आरोपी हरिराम की कार में सवार होकर अलीगढ़ जाने का बहाना बनाकर निकले। विजयनगर टी प्वाइंट पर उन्होंने चालक हरिराम की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी और शव को पिछली सीट के नीचे छिपाकर बच्चे के अपहरण के इरादे से लक्ष्मी विहार पहुंचे। लेकिन बच्चा स्कूल नहीं आया, जिससे उनकी योजना नाकाम हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों आरोपी गाजियाबाद लौटे और डीएमई स्थित अंतरिक्ष बिल्डिंग के सामने कार समेत शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें