फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर ऑर्डर, पोर्टर से सप्लाई: छात्रों तक ऐसे पहुंच रही थी ड्रग्स की डिलीवरी, बड़े गिरोह का खुलासा

Wed, 05 Aug 2026 12:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरोपी स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल के छात्रों से व्हाट्सएप के जरिये नशे का ऑर्डर लेता था। भुगतान यूपीआई के माध्यम से लिया जाता था और नशे की खेप पोर्टर के जरिये पहुंचाई जाती थी। 
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर लिया जा रहा था नशे का ऑर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन प्रहार के तहत स्वॉट टीम ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर कौस्तुभ उर्फ कार्तिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 13 लाख रुपये नकद, 894 ग्राम गांजा और दो ग्राम कोकीन बरामद हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, आरोपी स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल के छात्रों से व्हाट्सएप के जरिये नशे का ऑर्डर लेता था। भुगतान यूपीआई के माध्यम से लिया जाता था और नशे की खेप पोर्टर के जरिये पहुंचाई जाती थी। टीम ने दो अन्य गांजा तस्करों को भी दबोचा है, जिनके पास से 21 किलो गांजा मिला है।

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को विजयनगर क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी कौस्तुभ से पूछताछ में सामने आया कि वह बिहार से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। कौस्तुभ मूलरूप से पटना, बिहार का रहने वाला है। उसने ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक और एमबीए की पढ़ाई की है।

पूछताछ में उसने बताया कि उसका गिरोह गांजा, एमडीएमए, चरस, स्मैक और कोकीन की तस्करी करता है। पुलिस ने उसके पास से ओजी, मैंगो और सिलोंग गांजा बरामद किया है। आरोपी नॉलेज पार्क थाने में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

गिरोह में आठ से ज्यादा लोग
कौस्तुभ ने पुलिस को बताया कि गिरोह में शिवम मिश्रा, दीपक, सूरज, अभिषेक, तनिष्क, इमरान, शिवम और बॉबी समेत कई सदस्य शामिल हैं। गिरोह ऑनलाइन ऑर्डर लेकर यूपीआई से भुगतान लेता था और ग्राहकों के बताए पते पर मादक पदार्थ पहुंचाता था। पुलिस के अनुसार, गिरोह के कई सदस्य पहले ही नोएडा और गाजियाबाद में गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

दो अन्य तस्करों के पास मिला 21 किलो गांजा
एडीसीपी अपराध ने बताया कि दो अन्य आरोपियों फिरोज खान (28) निवासी नाहली, भोजपुर और जैद (22) निवासी नाहल, मसूरी को डासना स्थित कंपोजिट विद्यालय उस्मान कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास 20 किलो 972 ग्राम गांजा मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वसीम और शाहनवाज के साथ मिलकर गांजा तस्करी करते थे। वसीम और शाहनवाज ओडिशा व बिहार से गांजा लाते थे। गिरोह स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल के आसपास छात्रों को नशे की खेप पहुंचाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें