फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: तीन कांवड़ियों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर; झज्जर से हरिद्वार जा रहे थे

Wed, 05 Aug 2026 11:55 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर के गांव कलछीना के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत। 
विज्ञापन
तीन कांवड़ियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों शिव भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, तीनों कांवड़िये हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले थे और हरिद्वार की ओर कांवड़ यात्रा पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतकों की पहचान ज्ञानप्रकाश, राजकुमार और प्रदीप के रूप में की है। तीनों युवक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें