पर्चे में लिखा है कि स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर आपके नाक के नीचे रेमडेसिविर की कालाबाजारी हुई। आपके लोगों ने गरीबों की जमीनें कब्जाईं। हमारा विधायक हमारे बीच का हो, कोई परिवारवादी नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ताओं का तिरस्कार हुआ और आपने उन्हें बंधुआ मजदूर समझा।
इस बीच विधायक और साहिबाबाद प्रत्याशी सुनील शर्मा के खिलाफ भी प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद बिना अनुमति सभा करने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।