फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था: NRI मुस्लिम महिला ने महादेव को चढ़ाया सोने का मुकुट, मान चुकी है गुरु, एक साल पहले अपनाया सनातन धर्म

Thu, 23 Mar 2023 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

महिला ने बताया कि उन्होंने भगवान शिव को अपना गुरु मान लिया है और जगदंबा महाकाली डासना वाली को अपनी मां मान लिया है।
विज्ञापन
गुलाबी सूट वाली महिला बनीं सनातनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के डासना स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर में एक अप्रवासी भारतीय(NRI) मुस्लिम महिला ने 19 तोले के शुद्ध सोने का मुकुट चढ़ाया है। महिला अमेरिका में पेशे से डॉक्टर है और वह एक साल पहले ही सनातन धर्म अपना चुकी है।

विज्ञापन


महिला ने कुछ मनोकामना की थी जिसके पूरा हो जाने पर नवरात्रि से एक दिन पहले उसने शिवशक्ति धाम में भगवान पारदेश्वर महादेव को को सोने का मुकुट और श्रृंगार अर्पित किया। 

शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज व कार्ष्णि स्वामी अमृतानंद जी महाराज की बातों से प्रभावित होकर इस्लाम और सनातन धर्म का अध्ययन करने वाली इस चिकित्सक ने लगभग एक साल पहले सनातन धर्म स्वीकार किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


महिला ने बताया कि उन्होंने भगवान शिव को अपना गुरु मान लिया है और जगदंबा महाकाली डासना वाली को अपनी मां मान लिया है।

शिवशक्ति धाम डासना में विधि विधान से हुए रुद्राभिषेक के उपरांत पण्डित सनोज शास्त्री जी और पण्डित कृष्णवल्लभ भारद्वाज ने पारदेश्वर महादेव का श्रृंगार किया। इस अवसर पर शिवशक्ति धाम डासना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां और महादेव के दर्शन किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें