फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर कुत्ते के साथ कर रहा था गंदी हरकत, बहू ने बना ली वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर कुत्ते के साथ कर रहा था गंदी हरकत, बहू ने बना ली वीडियो
विज्ञापन

वसुंधरा। वसुंधरा में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो में ससुर एक कुत्ते के साथ गंदी हरकत कर रहा था। वायरल वीडियो शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है। आरोप है कि वीडियो बनाने का पता चलते ही ससुर ने बहू पर हमला कर दिया था। पीएफए की सदस्य सुरभि रावत ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीएफए की सदस्य ने बताया कि बुजुर्ग परिवार के साथ रहता है। वह कई दिनों से घर के अंदर कुत्तों को लाता था। उन्हें काफी देर बाद बाहर छोड़ दिया करता था। ससुर की गतिविधि पर बहू को शक हुआ तो उसने इसका पता किया। शनिवार दोपहर बुजुर्ग सीढ़ियों के नीचे बैठकर एक कुत्ते के साथ गंदी हरकत कर रहा था। इस दौरान चुपचाप बहू ने वीडियो बना लिया। बहू ने ससुर को वीडियो के बारे में बताया तो वह आग बबूला हो गया। आरोप है कि ससुर बहू पर लोहे की छड़ी से हमला करता है। मगर वह खुद को बचा लेती है। सुरभि रावत ने तुरंत मामले को पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और अन्य पदाधिकारियों तक पहुंचाया। बाद में इंदिरापुरम थाने में आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें