फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन करके सलाम होटल पर 20 लाख की रंगदारी लेने पहुंचे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन करके सलाम होटल पर 20 लाख की रंगदारी लेने पहुंचे बदमाश
विज्ञापन

लोनी। सलाम होटल के संचालक को सुबह फोन कर रंगदारी मांगने वाले बदमाश रात करीब साढ़े नौ बजे रकम लेने भी पहुंच गए। घेराबंदी के लिए सादे ड्रेस में वहां तैनात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
गिरी मार्केट कॉलोनी स्थित सलाम होटल के संचालक अय्यूब ने बताया कि सुबह धमकी भरा फोन आया था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद सादे ड्रेस में कुछ पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। रात में कार से तीन बदमाश रंगदारी की रकम वसूलने भी पहुंच गए। दो बदमाश कैश काउंटर पर पहुंचकर सलाम के बारे में पूछा। सलाम के नहीं होने की जानकारी देने पर बोला कि पैसों का कोई पैकेट तो नहीं छोड़ गया। इनकार करने पर धमकी देते हुए बाहर निकल गए। कैश काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने सादे ड्रेस में खड़े पुलिसकर्मियों को इशारा भी किया, लेकिन तब तक बदमाश कार में बैठकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने आसपास उनका पीछा भी किया, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। दोनों बदमाश वही है, जिन्होंने कुछ दिनों पहले होटल पर फायरिंग की थी। पुलिस ने आसपास इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने खुद को घर में कैद किया
होटल संचालक ने बताया कि 30 अक्तूबर को अज्ञात बदमाशों ने उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने उनके होटल पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग होने के बाद उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों को अपने घरों में कैद कर लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें डर है कि बदमाश उनकी जान न ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें