फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए हिंडन में छोड़ा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए हिंडन में छोड़ा गंगाजल
विज्ञापन

साहिबाबाद। छठ पूजा के चलते गंगनहर का पानी हिंडन नदी में डायवर्ट किए जाने से रविवार रात को प्लांट में गंगाजल नहीं पहुंच सका। डायवर्ट होने के कारण गंगनहा में पानी का स्तर गिर गया है। जलनिगम के अधिकारियों की मानें तो गंगाजल नहीं पहुंचने के चलते प्लांट नहीं चलाया जा सका। यदि पानी पहुंचता है तो प्लांट चालू कर गंगाजल की सप्लाई की जाएगी। फिलहाल पानी के लिए लोगों को एक-दो दिन इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने 4-5 नवंबर की रात को हरिद्वार से गंगनहर में पानी छोड़ा गया था। रविवार रात तक प्लांट में पानी पहुंचना था। सिंचाई विभाग ने छठ पूजा के लिए नहर के पानी को हिंडन नदी में डायवर्ट कर दिया। इसकी वजह से पानी गंगाजल प्लांट तक नहीं पहुंच सका। थोड़ा पानी पहुंचा भी तो उसका स्तर काफी कम है। अब अधिकारियों को पानी का स्तर बढ़ने का इंतजार है। जिसके बाद गेट खोलकर प्लांट में पानी लिया जाएगा। गंगाजल प्लांट के सहायक अभियंता अद्वित्या शर्मा ने बताया कि वसुंधरा जोन की नौ कालोनियों, नोएडा, इंदिरापुरम, सिद्धार्थ विहार के लोगों को अभी गंगाजल के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें