फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना बताकर बेचा निगम का प्लॉट, ठगे 16 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अपना बताकर बेचा निगम का प्लॉट, ठगे 16 लाख
विज्ञापन

साहिबाबाद। शातिरों ने अर्थला में नगर निगम के 50 गज के प्लॉट को अपना बताकर हापुड़ निवासी इरशाद अहमद को बेचकर 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब इरशाद उस जमीन पर मकान बनाने पहुंचे तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। कोर्ट के आदेश पर साहिबाबाद पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के हाफिजपुर निवासी इरशाद अहमद का आरोप है कि गांव में कुछ जमीन को प्रशासन ने अधिकृत कर लिया था। उसके मुआवजे के लिए वह गाजियाबाद प्रशासनिक अधिकारियों के पास आते-जाते थे। इसी दौरान उनकी गिरी नाम के युवक से मुलाकात हुई। गिरी ने उसे बताया कि अर्थला में विलमेश नाम की महिला का एक प्लॉट बिक रहा है, जिसे वह सस्ते में दिलवा देगा। दोनों में बातचीत पक्की होने के बाद गिरी पीड़ित इरशाद को मोहम्मद सलीम नाम के दूसरे युवक के साथ विमलेश और देवर कर्मवीर के पास ले गया। कुछ दिन बाद खालिद व मोहन के साथ सभी लोगों ने आकर उन्हें 50 गज का प्लॉट दिखाकर 16 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। बयाने के तौर पर उन्होंने तीन लाख रुपये देकर बाकी पैसे रजिस्ट्री के दिन देने के लिए कहा। 21 फरवरी 2018 को शेष रकम देकर उसने बैनामा भी करा लिया। अब पीड़ित का आरोप है कि बैनामा कराने के बाद जब वह जमीन पर मकान बनाने पहुंचे तो खुदाई के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि यह जमीन नगर निगम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत विमलेश, गिरी और अन्य लोगों के पास गए तो वहां उन्हें फिर झांसा दिया कि गलती से उन्होंने दूसरे प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी है। बाद में उनका प्लॉट मिलेगा तो वह उस पर कब्जा दिला देंगे। पीड़ित का कहना है कि ठगों ने अभी तक उन्हें जमीन नहीं दी है और ना ही पैसे वापस किए हैं। उन्होंने कोर्ट में 16 लाख रुपये हड़पे का केस दायर किया। कोर्ट के आदेश पर साहिबाबाद थाने में विमलेश, कर्मवीर, गिरी और सलीम निवासी अर्थला के खिलाफ रिपोर्ट हुई है। सीओर आलोक दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें