फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर 19 अगस्त से चार दिनों तक बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर 19 अगस्त से चार दिन तक बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे
विज्ञापन

साहिबाबाद। रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। 19 अगस्त से चार दिनों तक अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ ही विभाग की तरफ से बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय अधिकारियों ने लिया है। गाजियाबाद रीजन के आरएम की तरफ से सभी बसों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो इसके लिए भी अतिरिक्त टीम भी लगाई जाएगी।
आरएम एके सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर सभी डिपो के एआरएम को 17 अगस्त तक तमाम बसों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। करीब 200 बसों का संचालन 19 अगस्त से किया जाएगा। सभी बसों को ऑन डिमांड लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, एटा, मैनपुरी, अलीगढ़, बरेली, आगरा, मुरादाबाद, प्रयागराज आदि रूटों पर चलाया जाएगा। चार दिन तक सभी रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ ही सभी रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। छोटे रूट पर दिन में दो फेरे लगाने वाली बस इन दिनों में तीन फेर लगाएगी। लखनऊ, कानपुर, फैजाबाद, देहरादून, ऋषिकेश पर चलने वाली बसों को तुरंत वापस आने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा फेरे लगाए जा सकें। उन्होंने बताया कि कौशांबी डिपो, गाजियाबाद डिपो, आनंद विहार, कश्मीरी गेट, सराये काले खां, लोनी डिपो से अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। एक बार में हर डिपो पर 25 बसें तैयार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ऑनलाइन डाल दी जाएगी जानकारी
आरएम ने बताया कि विभाग की तरफ से अतिरिक्त एसी बसों की जानकारी एक सप्ताह पहले ही ऑनलाइन डाल दिया जाएगा। जिससे यात्री घर बैठे ही टिकट बुक कराकर अपनी सीट रिजर्व करा सकें। इसके साथ ही बसों के संचालन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। इसके लिए सभी चालक और परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। बस खराब होने पर एक मैकेनिकल टीम भी बनाई गई है। जो बस खराब होने की शिकायत पर तुरंत रिस्पांस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें