फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग का निर्माण न होने पर निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग का निर्माण न होने पर निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन

लोनी। उत्तरांचल विहार कॉलोनी कांवड़ मार्ग का निर्माण न होने पर रविवार को कॉलोनी के लोगों ने 2022 चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी देते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। हाथ में बैनर लेकर कॉलोनी में पैदल मार्च निकाला और नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर लोनी के नेता नींद से जागो नहीं तो यहां से भागो और चुनाव बहिष्कार लिखे आदि बैनर लगाए हैं।
दिल्ली से सटे लोनी पाइप लाइन रोड उत्तरांचल विहार कॉलोनी कांवड़ मार्ग के आसपास करीब दो लाख लोग रहते हैं। लोनी बार्डर थाने से बंद फाटक तक करीब दो किलोमीटर सड़क का हिस्सा करीब साढ़े चार सालों से खस्ता हाल में है। कॉलोनी से होते हुए दिल्ली जलबोर्ड की पानी की लाइन जा रही है। बरसात के दौरान यहां जलभराव हो जाता है। इसके चलते लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं। जलभराव के बाद लोगों को कीचड़ पर चलकर आना जाना पड़ रहा है। वहीं गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मार्ग के निर्माण को लेकर लोनी के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ में धान बोई
सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मार्ग पर हो रही कीचड़ में धान की फसल बोई। लोगों ने कहा कि मार्ग चलने लायक तो रहा नहीं अब कीचड़ में कॉलोनी के लोग खेती करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें