फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलिवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

लोनी। अशोक विहार कॉलोनी स्थित एक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान शुक्रवार सुबह जच्चा- बच्चा की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले आसिफ ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी सफिया (28) को डिलिवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात सफिया की तबीयत खराब होने लगी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने मरीज पर ध्यान नहीं दिया। परिजन महिला को रेफर करने को कहने लगे, तो सबकुछ ठीक है कहकर रेफर नहीं किया गया। शुक्रवार सुबह महिला और नवजात की उपचार के दौरान मौत हो गई। अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें