फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद के प्रदूषण में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को जनपद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 दर्ज हुआ। जो एनसीआर के प्रदूषित शहरों में पहले पायदान पर रहा। इससे पहले बारिश से प्रदूषण के कण जमीन पर बैठने से पर्यावरण साफ हो गया था। वहीं, जिले के चार स्टेशनों में लोनी का एक्यूआई सर्वाधिक 217 प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

पीसीबी के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले सप्ताह बारिश होने के दौरान प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट हुई थी। इसके चलते जनपद की हवा ग्रीन जोन में 42 पर पहुंच गई थी। मगर अब दोबारा प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। जिले में सड़कों से धूल उड़ रही है, जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। खुले में निर्माण सामग्री रखी हुई है। इस वजह से प्रदूषण का स्तर 197 रिकॉर्ड हुआ। यहां पीएम 10 और पीएम 2.5 मानक से दो गुना ज्यादा रहे। वहीं, दिल्ली का एक्यूआई 150 और गुरुग्राम का प्रदूषण स्तर सबसे कम 109 पर प्राप्त हुआ। इधर, इंदिरापुरम में एक्यूआई 197, संजय नगर का 172 और लोनी का सर्वाधिक 217 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें