फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीपीएस के बाहर अभिभावकों का हंगामा

विज्ञापन
यूपी गेट पहुंचकर अभिनेता सुशांत सिंह ने दिया समर्थन। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
किसान परिवार से हूं, इसलिए समर्थन देने आया हूं : सुशांत सिंह
विज्ञापन

साहिबाबाद। किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए सोमवार देर रात यूपी गेट पर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह किसानों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक व अन्य किसानों से मिले। उन्होंने राकेश टिकैत से कृषि कानूनों के बारे में बात की। इसके बाद बिना शर्त आंदोलन को समर्थन देकर लोगों से भी इसमें जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सुशांत सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले हैं। वह किसानों के साथ हैं, क्योंकि वह भी किसान परिवार से हैं। बचपन से ही चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का नाम सुनकर बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड वाले लोग किसान आंदोलन में एक साथ हैं। इसके आगे कहा कि जब किसान इन कानूनों से नाराज हैं तो कानून गलत ही हैं। सुशांत ने बताया कि वह दो दिन पहले मुंबई में हुई किसानों की रैली में भी गए थे। कहा कि यह कोई लड़ाई नहीं है, किसान सिर्फ अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज हैं और इन्हें माना जाना चाहिए। पिछले दो महीनों से किसान सड़कों पर बैठे हैं। कई किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई नतीजा नहीं निकलता है तो यह पूरे देश के लिए काफी चिंताजनक होगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्ण तरीके से निकलेगी। उन्होंने कहा कि कई अन्य कलाकार किसानों के हक में बोल रहे हैं। जहां किसी के साथ भी अन्याय हो रहे हैं, वह हमेशा अपनी बात रखते हैं। यह देश हमारे बच्चों का है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें