फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे पांच लाख
विज्ञापन

साहिबाबाद। भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पांच लोगों पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर थाना साहिबाबाद में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी में राजकुमारी अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2016 में उनकी जान पहचान शालीमार गार्डन में रहने वाली उपमा शर्मा से हुई थी। जब भी वह उनसे मिलती थीं तो वह कहती थीं कि उनकी जान पहचान मंत्रियों से हैं। वह खुद एक पार्टी की महिला मंडल की महामंत्री हैं। एक दिन उपमा शर्मा ने उन्हें अपने घर बुलाया और उन्हें अपने पति प्रमोद शर्मा, पुत्री नेहा शर्मा, साक्षी शर्मा और शोभित कंसल से मिलवाते हुए बताया कि हम लोग मिलकर लोगों की सरकारी नौकरी लगवाते हैं। उन्होंने कई लोगों की सरकारी नौकरी लगवाई है। इस दौरान उन्होंने भरोसे में लेने के लिए कुछ लोगों के दस्तावेज और नियुक्ति पत्र भी दिखाए। उन्होंने उनकी बेटी की सरकारी नौकरी लगवाने के एवज में छह लाख रुपये की मांग की लेकिन पैसा ज्यादा होने के कारण वह लौट आई। कुछ दिन बाद फिर से उपमा शर्मा का फोन आया और कहने लगीं कि कृषि विकास विभाग में नौकरी निकली है। जिसमें पांच लाख रुपये लग रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पहले दो लाख रुपये देने होंगे। बाकी पैसा 15 दिन बाद देना होगा। उन पर भरोसा करके उन्होंने तीन बारी में पांच लाख रुपये दे दिए। काफी दिन बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। जिस पर उपमा शर्मा ने दो बार में पांच पांच हजार रुपये वापस कर दिए। कुछ समय बाद बाकी पैसे मांगे तो वह लोग धमकाने लगे और पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही बर्बाद करने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से भी की लेकिन आरोपी लगातार धमकाते रहे। उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। जिसके बाद थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें