फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने लूटा ऑटो, चालक को बांधकर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने लूटा ऑटो, चालक को बांधकर फेंका
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर के डीपीएस कट से सवारी बनकर बैठे हथियारबंद बदमाशों ने चालक रहीसुद्दीन निवासी साहिबाबाद को लहूलुहान कर उसका ऑटो लूट लिया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने उसे उसी के ऑटो में बंधक बना लिया और निवाड़ी थानाक्षेत्र में नहर किनारे फेंककर भाग गए। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस हरकत में आ गई लेकिन कार्रवाई की बजाय सीमा विवाद में उलझ गई। दोनों थानों की पुलिस लूटपाट की घटना को एक-दूसरे के क्षेत्र का बता रही हैं।
साहिबाबाद निवासी रहीसुद्दीन ऑटो चालक हैं। बताया गया है कि वह ऑटो लेकर बृहस्पतिवार रात विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित डीपीएस स्कूल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उसे रोककर पांच लोगों ने ऑटो बुक किया। थोड़ी ही दूरी पर जाने के बाद पांचों सवारियों ने चालक को अपने शिकंजे में ले लिया। इसके बाद बाकी बदमाश उस पर टूट पड़े और उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने उससे नगदी व अन्य सामान भी लूट लिया। बदमाशों ने चालक को निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित हंस इंटर कॉलेज के पास जंगल में फेंक दिया और ऑटो लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधनमुक्त होकर दी सूचना, दो थानों की पुलिस ने टरकाया
रहीसुद्दीन ने जैसे-तैसे बंधनमुक्त होकर निवाड़ी पुलिस को सूचना दी। निवाड़ी पुलिस ने मौका मुआयना किया और घटना विजयनगर क्षेत्र की बताकर वहीं रिपोर्ट लिखाने को कहा। इसके बाद रहीसुद्दीन विजयनगर थाने पहुंचे वहां की पुलिस ने निवाड़ी क्षेत्र की घटना बताकर उसे भगा दिया। बुरी तरह घायल रहीसुद्दीन कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस को जरा भी तरस नहीं आया। पीड़ित का कहना है कि वह उपचार के बाद एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाएगा। कार्यवाहक एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा का कहना है कि पुलिस ने टरकाने के लिए रिपोर्ट नहीं लिखी है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें