फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वाली 70 दुकानें की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने वाली 70 दुकानें की सील
विज्ञापन

साहिबाबाद। एनजीटी के आदेश पर इंदिरापुरम में प्रदूषण फैलाने वाली दुकानों के खिलाफ जीडीए के प्रवर्तन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने साढ़े पांच घंटे के अंदर 70 दुकानों को सील कर दिया। प्रवर्तन विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारी और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। शक्ति खंड में एक बिल्डर पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। व्यापारियों ने टीम का विरोध करने का प्रयास किया। एक व्यापारी ने छोटे दुकानदारों पर दो हजार और बड़े दुकानदारों पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाने की मांग की, लेकिन ओएसडी सुशील चौबे ने इस मांग को नियम विरुद्ध बताकर मना कर दिया।
जीडीए में प्रवर्तन विभाग के अधिकारी सुशील कुमार चौबे ने बताया कि एनजीटी से प्रदूषण फैलाने वाली दुकानों पर कार्रवाई के लिए आदेश मिले थे। पिछले कई माह से जीडीए अपने स्तर से दुकानदारों से प्रदूषण ना फैलाने की हिदायत भी दे रहा था, लेकिन दुकानदार नहीं मान रहे थे। फर्नीचर, पेंट, कार वॉशिंग, बिल्डिंग मैटेरियल और अन्य प्रकार के कारोबार से प्रदूषण फैल रहा था। शुक्रवार रात जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने एनजीटी के आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए थे। शनिवार सुबह 11 बजे नीतिखंड-2 से कार्रवाई शुरू हुई। वहां पर टीम ने चार दुकानों को जीडीए की सील लगाकर बंद करा दिया। इसके बाद शक्तिखंड-2 में भी चार दुकानों को सील किया गया। व्यापारियों ने विरोध किया तो अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। प्रवर्तन विभाग ने सबसे बड़ी कार्रवाई शक्तिखंड-1 में की। वहां पर सहायक अभियंता मनोज सागर, जूनियर इंजीनियर आदेश्वर त्यागी, गोपाल कृष्ण, अरुण कुमार और योगेश वर्मा ने 44 दुकानों को सील कर दिया। इसके बाद प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई को कुछ देर के लिए रोक दिया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे टीम ने फिर से ज्ञानखंड-2 में कार्रवाई शुरू कर 18 दुकानों को सील कर दिया। टीम ने शक्तिखंड में एक बिल्डर पर बिल्डिंग मटीरियल खुले में रखने पर दस हजार का जुर्माना लगा दिया। अधिकारियों ने दिनभर की सीलिंग की रिपोर्ट शाम को जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा को सौंप दी।
विज्ञापन

गलत सूचना पर सील कर दिया घर
ज्ञानखंड-2 में जीडीए से आवासीय क्षेत्र में नर्सिंग होम चलने की शिकायत पर घर को सील कर दिया। जेई योगेश वर्मा ने बताया कि घर का निरीक्षण करने पर कोई नर्सिंग होम चलता हुआ नहीं मिला था। बल्कि पारिवारिक विवाद सामने आया है। मामले में वीसी ने मकान मालिक से शपथ पत्र लेकर सील खोलने के आदेश दिए हैं।
एक हफ्ते तक चलेगी सीलिंग की कार्रवाई :
जीडीए अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने इंदिरापुरम में सर्वे कराया था। 50 से अधिक दुकानों पर प्रदूषण फैलता पाया गया। इस रिपोर्ट को जीडीए वीसी तक भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जीडीए ने भी रिपोर्ट के आधार पर दुकानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की रणनीति तैयार कर ली थी। अधिकारियों का कहना है कि इदिरापुरम के अलग-अलग इलाकों में अभी और भी दुकानों पर प्रदूषण फैलाने का काम चल रहा है। उन पर एक हफ्ते में अभियान चलाकर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जीडीए भी कराएगा गुपचुप सर्वे
जीडीए के पास अभी अन्य इलाकों में भी प्रदूषण फैलने की रिपोर्ट है। लिहाजा प्रवर्तन विभाग अभियान चलाने के लिए रविवार को इलाके में गुपचुप सर्वे कराकर नई रिपोर्ट तैयार करेगा। जिसके बाद सोमवार को फिर से सीलिंग की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें