फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर स्कूल में पढने वाला छात्र करता है परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंक शिकायत बॉक्स में पत्र डालकर छात्रा ने की शिकायत
विज्ञापन

रास्ते में छात्र द्वारा पीछा करने की शिकायत की
साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एक स्कूल का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एक स्कूल में लगाए गए पिंक शिकायत बॉक्स में एक छात्रा ने स्कूल के एक छात्र पर परेशान करने और रास्ते में पीछा करने की शिकायत की है। छात्रा का कहना है कि छात्र ने गुलाब देकर आई लव यू बोला। लोक लिहाज के डर से वह किसी से कुछ कह नहीं सकी। बहुत हिम्मत के साथ उसने पत्र के माध्यम से पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि छात्र को बुलाकर उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी। साथ ही परिजनों को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम योगी के आदेश पर प्रदेश भर में एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम फिर से सक्रिय हुई है। लगातार बढ़ रहे छेड़छाड़ के मामलों को देखते हुए स्कूलों में पिंक शिकायत बॉक्स लगाए गए हैं। पुलिस उनकी समस्या का समाधान करती है। इसमें छात्रा की पहचान भी गुप्त रखी जाती है। साहिबाबाद थाने की एंटी स्क्वॉयड टीम के दरोगा गोविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने क्षेत्र के एक स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें गुड और बैड टच के बारे में बताया गया। गोविंद सिंह ने बताया कि स्कूल में लगी शिकायत बॉक्स को खोलकर देखा गया था उसमें एक शिकायत पत्र मिला। उन्होंने बताया कि एक छात्रा ने शिकायत पत्र में लिखा है कि स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र उसे परेशान करता है। रास्ते में उसका पीछा करता है। एक दिन रास्ते में गुलाब देकर आई लव यू बोला। इससे छात्रा बहुत परेशान है। अभी तक वह किसी से शिकायत नहीं कर सकी। पुलिस से छात्रा ने गुहार लगाई है। दरोगा गोविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार को छात्र स्कूल नहीं आया था। छात्र को बुलाकर उसकी काउंसलिंग की जाएगी। साथ ही परिजनों को भी इस पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा। जिससे भविष्य में छात्र ऐसा न करे। नोडल अधिकारी एंटी रोमियो स्क्वॉयड एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि टीम ने अब तक 250 से अधिक स्कूलों में पिंक शिकायत बॉक्स लगाए हैं। उम्मीद है कि जुलाई के अंत तक हम 400 से अधिक स्कूल कॉलेजों तक पहुंच कर छात्राओं को उनके प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं सभी छात्राओं को आने वाली दिक्कतों और परेशानियों का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें