परिचित बनकर बीएसएफ के रिटायर्ड अफसर से 50 हजार ठगे
गाजियाबाद। ठग ने बीएसएफ के रिटायर्ड अफसर से परिचित बनकर 25 हजार रुपयों की मदद मांगी। रुपयों की मदद करने पर ठग ने पीड़ित के खाते से 25 हजार रुपये और निकाल लिए। 50 हजार रुपये की ठगी होने की जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल, बैंक और पुलिस से की है।
राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में रहने वाले बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट पद से रिटायर्ड अफसर ने बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। जिसने खुद को उनका परिचित बताकर बात करने लगा और कुछ देर बाद कहीं बाहर होने की बात कहकर इमरजेंसी में 25 हजार रुपये की मदद मांगी। पीड़ित ने बताया कि उसकी मदद करने के लिए उन्होंने अपने बेटे से 25 हजार रुपये का फोन पे करवाया। जैसे ही 25 हजार रुपये उसके खाते में गए तो बैंक खाते से 25 हजार रुपये और कट गए। पीड़ित ने उस व्यक्ति पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका नंबर बंद जाने लगा। ऐसे में पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर से में की है। इसके बाद थाना नंदग्राम में मामला दर्ज हुआ।
साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जालसाल का नंबर और खाता ब्लॉक कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।