फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से कार हटाने के लिए एमएलसी के बेटे और व्यापारी नेता के रिश्तेदारों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क से कार हटाने के लिए एमएलसी के बेटे और व्यापारी नेता के रिश्तेदारों में संघर्ष
विज्ञापन

गाजियाबाद। रमतेराम रोड पर रविवार शाम भाजपा एमएलसी श्रीचंद शर्मा के बेटे अविनाश और स्थानीय व्यापारी नेता सुभाष छाबड़ा के रिश्तेदारों में विवाद हो गया। सड़क पर खड़ी कार हटाने के लिए कहने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। एमएलसी के बेटे का आरोप है कि व्यापारियों ने हमला करते हुए उनकी कार तोड़ दी। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि एमएलसी के बेटे व उसके साथियों ने पुरू जैन के परिवार के महिला-पुरुषों पर हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
तुराबनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष छाबडा का कहना है कि रविवार को दिल्ली निवासी उनकी भांजी और दामाद पुरू खाने पर आए हुए थे। रमतेराम रोड पर पहुंचने पर भाजपा एमएलसी श्रीचंद शर्मा का बेटा अविनाश शर्मा निवासी नोएडा की कार खड़ी थी। रास्ता अवरूद्ध होने पर दामाद ने कार हटाने को कहा तो अविनाश शर्मा ने गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर दामाद के साथ मारपीट की और भांजी का हाथ भी मरोड़ दिया। वहीं, अभिषेक शर्मा का कहना है कि वह नोएडा से खरीदारी करने के लिए गाजियाबाद आए हुए थे। रास्ते से निकलने को लेकर एक परिवार ने गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद रिश्तेदारों और व्यापारियों को बुला लिया, जिन्होंने उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी कार तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों चला हंगामा, पुलिस पर मामले को रफादफा करने का आरोप
व्यापारियों ने पुलिस पर सत्तापक्ष के दबाव में आकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश का आरोप लगाया। इस बात को लेकर घंटों हंगामा चला। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घटना में घायल हुए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें