फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव, 6 पर दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव, 6 पर दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

मसूरी। मसूरी के आकाश नगर में शनिवार रात विवाहिता वंदना का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर रविवार को पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फर्रूखाबाद के जहानगंज निवासी समर सिंह ने बेटी वंदना की शादी करीब दो साल पहले मसूरी के आकाश नगर निवासी दिनेश से की थी। शनिवार रात करीब ढाई बजे वंदना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव आकाश नगर स्थित त्यागी नर्सिंग होम के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर परिजन रविवार को आकाश नगर पहुंचे। वंदना के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए वंदना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। प्रताड़ना के चलते वंदना करीब सात माह से मायके में रह रही थी। चार दिन पहले ही वह ससुराल आई थी। सूरज ने ससुरालियों पर वंदना की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया। एएसपी सदर आकाश पटेल ने बताया कि पति दिनेश, ननद पूजा व सपना, ननदोई देवेश व बॉबी तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें