गाजियाबाद में झुलसने वालों को 24 घंटे मिलेगा इलाज
गाजियाबाद। दीपावली पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में किसी हादसे से बचाव के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। जिससे किसी भी हादसे के दौरान इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके। इस बार एमएमजी अस्पताल में बर्न यूनिट संचालित करने की भी कवायद की जा रही है।
एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि बर्न यूनिट में आठ बेड तैयार किए गए हैं। इसमें तीन सर्जन, चार नर्स, तीन वार्ड ब्वॉय के अलावा अन्य स्टाफ भी मौजूद रहेंगे। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि दीपावली पर जिला अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की टीम और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा। इमरजेसी में जीवन रक्षक दवाओं की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस सेवा एएलएस व 108 को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी पर भी इमरजेंसी में स्टाफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।